MOTIHARI: आज अनिल कुमार , अपर समाहर्ता आपदा की अध्यक्षता में 9वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के तत्वधान में NDRF द्वारा एतिहासिक गांधी संग्रहालय,, मोतिहारी प्रांगण में दिनांक 23 फरवरी 2022 को 11:30 पूर्वाह्न में भूकंप और भगदड़ सुरक्षा पर आधारित मॉक ड्रील के संदर्भ में टेबल टॉप एक्सरसाइज कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
दिनांक 23 फरवरी 2022 को 11:30 पूर्वाह्न में 9 बटालियन NDRF द्वारा एतिहासिक गांधी संग्रहालय , मोतीहारी, पूर्वी चंपारण में स्कूली छात्रों, एन सी सी कैडेट्स, एनवाईकेएस और पर्यटकों को सुरक्षा प्रोग्राम के तहत भूकंप तथा भगदड पर आधारित मॉक अभ्यास के संदर्भ में टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया है । भूकंप आने पर किस प्रकार सुरक्षात्मक सावधानी बरतनी चाहिए तथा आपदा के दौरान आपदा प्रबंधन समिति के अन्तर्गत गठित रेस्पांस टीमों के जिम्मेवारी एवम कार्यों पर चर्चा एवं
वृहद बातचीत की गई । बैठक में अवनीश कुमार शाही, सहायक कमाण्डेट 9वीं बटालियन NDRF, अशोक कुमार प्रसाद, होम गार्ड ज़िला कमांडेंट, एनवाईकेएस के सौरभ कुमार व अन्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अवनीश कुमार शाही,सहायक कमांडेंट ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिहार और झारखंड राज्य में चार ऐतिहासिक जगह में एक गांधी मेमोरियल ,मोतिहारी में मॉक ड्रिल होना सुनिश्चित हुआ है। सर्वप्रथम डेमो के माध्यम से आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलूओं की जानकारी दी जाएगी। तत्पश्चात घायलों को अस्पताल, पूर्व चिकित्सा के विभिन्न पहलूओं के बारे में बताया जाएगा।इनके साथ निरीक्षक विश्वराजीव और इनकी टीम हिस्सा लेगी।
