संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | बिपार्ट में प्रशिक्षणरत बिहार प्रशासनिक सेवा के 60 से 62वी बैच के प्रशिक्षु पदाधिकारी की टीम ऐतेहासिक स्थल जैसे अशोक स्तंभ, नंदनगढ़ एवं बीटीआर के भ्रमण हेतु चंपारण में टीम पहुंची। टीम के सभी प्रशिक्षु पदाधिकारी बीटीआर बाल्मीकि नगर के सभी दार्शनिक स्थल का भ्रमण किए। वही इस दौरान जटाशंकर महादेव, बाल्मीकि आश्रम, नरदेवी, गंडक बराज झुला सहित सभी जगह गए।
बाल्मीकि नगर से लौटने के क्रम में लौरिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा टीम का भव्य स्वागत किया गया। लौरिय के पुर्व मुखिया संजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष मनु कुमार, साहु जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मजिस्टर राय, बेतिया रायफल क्लब के सचिव सैयद शबबर अली, द्वारा बुके द्वारा स्वागत किया गया।
वहीं लौरिया पहुंचने पर पदाधिकारियों के टीम का नेतृत्व कर रहे बिप्रशासनीक सेवा के पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया की चंपारण बिहार के गौरव है। यहां के ऐतिहासिक धरोहर विश्व प्रसिद्ध है, जहाँ अदभुत शांति मिलती है।
इन्हें बौद्ध सर्किट से जोड़कर इसके महत्व को पुरे विश्व को जानकारी देने की आवश्यकता है। वहीं पदाधिकारी की टीम ने लौरिया लगभग तीन घंटे में नंदनगढ़ एवं अशोक स्तंभ दीदार किया तथा उनके इतिहास के बारे में स्थानीय लोगों से जाना।
टीम ने नगर पंचायत लौरिया के लोगो से इसे स्वच्छ रखने की अपील की। वहीं टीम के सदस्यों ने 22 सौ साल पहले स्थापित अशोक स्तंभ के बारे में जाना तथा इस जगह के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग करने की बात कही। मौके पर टीम में शामिल पदाधिकारी रवि पुर्णिमा बिकास संजीत प्रशांत संतोष प्रीती राजीव अनु अमला प्रीति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं टीम तीन घंटे के बाद पटना के लिए रवाना हो गई।