संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल परिसर में नव निर्मित शिवमंदीर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्लश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस क्लश यात्रा में 501 कुँआरी कन्याओं ने भाग लिया |यह क्लश यात्रा लौरिया बाजार के विभिन्न रास्तो से होते हुए रामनगर रोड स्थित सिकरहना नदी पहुंची। जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी का कार्यक्रम पूरा हुआ। यज्ञ आचार्य पंडित मंकेश्वर द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में देवी देवताओं के स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा के लिए नदीयों का जल सबसे शुद्ध माना जाता है। वही कुंआरी कन्याओ के माथे पर क्लश रखकर लाया गया जल, देव गंगा के जल के समान हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में पंडित सुधाकर शास्त्री, पंडित लक्ष्मीकांत शास्त्री,पंडित राकेश शास्त्री व पंडित अमीत शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न हुआ। आपको बता दे कि दशको पहले इस मंदीर की नींव लौरिया निवासी सुरज महतो ने रखी थी। लेकिन कुछ कारणवश मंदीर नहीं बनवा पाए,और वे काल के गाल में कवलीत हो गए। इधर लौरिया निवासी हरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र महतो, मोहन जयसवाल, डॉ वृजेश, श्याम कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों ने आपस में चन्दा इकट्ठा कर तथा आमजनों के सहयोग राशि से इस शिवमंदीर का निर्माण कार्य पूरा हो सका है।