संवादाता: साबिर अली
भाकपा माले ने सिकटा विधानसभा क्षेत्र के बिरईठ से लेकर कदमवा, खापटोला, सोनबरसा तथा चौहटा में बाढ़ और कटाव स्थल के निर्माण की मांग को लेकर 21 फरवरी को उक्त क्षेत्र की जनता विधायक बिरेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जिला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना के लिए अनुमति की मांग सदर अनुमंडलीय अधिकारी के यहां आवेदन देकर किया था। किंतु जिला प्रशासन ने मैट्रिक परिक्षा का बहाना बनाकर अनुमति देने से इंकार कर दिया है। माले नेता सुनील कुमार राव ने बताया कि धरना का अनुमति नहीं देना नीतीश सरकार का लोकतंत्र विरोधी रवैया की निंदा करते हुए कहा कि 21 फरवरी को बाढ़ कटाव, पीड़ित अपनी आवाज बुलंद करने बेतिया आएगी