संवाददाता साबिर अली
मैनाटांड़ पुलिस ने सीमावर्ती भेड़िहरवा गांव के त्रिवेणी नहर के पास से शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया । मैनाटांड़ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुअनि रामसेवक सिंह सदल बल रविवार की शाम को सीमावर्ती भेड़िहरवा गांव के पास गश्त पर थे। तभी दो संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारतीय क्षेत्र में पहुंच गये थे ।संदेह होने पर दोनों की जांच की गई तो चौदह बोतल नेपाली शराब मिला। तुरंत दोनों धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार किये गये बाद धंधेबाज में मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के पूर्वी पकुहवा के भुलन राम और सुखलही के इब्राहीम मियां शामिल है। दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज जेल भेज दिया गया है।