संवाददाता: साबिर अली
ऊंचे भवनों में अग्नि सुरक्षा का अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ऊंचे ऊंचे भवनों में आग से प्रतिवर्ष जानमाल की भारी नुकसान होता है इससे सुरक्षात्मक उपाय करके इससे बचा जा सकता है। उक्त बातें अमन कुमार सिंह, जिला समादेष्टा, सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी , नरकटियागंज अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय मेअग्नि सुरक्षा जागरूकता व बचाव उपाय के कार्यशाला के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
वही यदि भवन में कहीं भी आग लग जाए तो सामान्य तौर पर अपने फ्लैट में रुकना सुरक्षित नही होता है। किंतु यदि आपके फ्लैट पर आग की गर्मी का प्रभाव पड़ रहा हो, तो अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद करके फौरन बाहर निकल पड़े ।उक्त बातें बृज किशोर चौधरी ,अग्निशमन पदाधिकारी, अनुमंडल ने नरकटियागंज अग्निशमन कार्यालय अग्नि सुरक्षा कार्यशाला के दौरान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। आगे श्री चौधरी ने कहा कि ऊंचे भवनों में रहने वाले लोगों के लिए तैयार की गई है जो आपको यह बताती है कि आग लग जाने पर आपको क्या करना चाहिए इससे ध्यान से अग्नि रोधी तकनीकों को लागु कीजिए।
वही कार्यशाला पर प्रकाश डालते हुए रमेश कुमार यादव, अग्निशमन पदाधिकारी ,बेतिया ने कहा कि खलिहान को हमेशा गांव की आबादी एवं फसलों से भी दूर खुले स्थान पर लगाएं थ्रेसर का उपयोग करते समय डीजल इंजन या ट्रैक्टर के साइलेंसर को लंबी पाइप द्वारा ऊंचाई पर रखें। वही श्याम सुंदर प्रसाद यादव ,अग्निशमन पदाधिकारी ,बगहा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आग लगने की स्थिति में लिफ्ट का भी प्रयोग नहीं करें, यह किसी भी तल पर या उस पर जहां आग लगी हो रुक सकती है सीधे उस सीढी की ओर जाइए अग्नि बुझाने वाले को बताइए कि भवन के अंदर कोई व्यक्ति फसा तो नहीं किसी भी कारण से तब तक भीतर नहीं पहुंचे जब तक अग्नि शमन कर्मी जानकारी न दे कि भीतर जाना सुरक्षित है जिस कमरे में फसे पड़े हैं उसमें टेलीफोन हो तो फायर बिग्रेड को कॉल करके बताएं कि वास्तव में आप कहां पर हैं।
इस मौके पर विभाग के अग्निक अजीत कुमार, कुंदन कुमार, धर्मवीर कुमार, गौरव कुमार, वीर कुमार सौरभ कुमार अशोक कुमार अग्निक चालक ललन कुमार यादव, बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।
