संवाददाता: साबिर अली
बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। यह बिहार राज्य के गठन को चिह्नित करता है। इसी दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था। 22 मार्च को बिहार दिवस इस बार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक बिहार दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में 3 दिनों तक चलेगा।बिहार दिवस 22 मार्च को है लेकिन यह समारोह तीन दिनों तक चलेगा। 22, 23 और 24 मार्च तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम होगा। यहां कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज और सुखविंदर सिंह अपने गीतों की प्रस्तुति करेंगे। वही श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में महमूद फारुकी द्वारा कर्ण कथा, अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन द्वारा गजल, सुनंदा शर्मा द्वारा ठुमरी, लव बंदिश लिप्स द्वारा फ्यूजन और अन्य ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा लोकगीत व कथक की प्रस्तुति की जाएगी। वही बीएमपी पटना के द्वारा डॉग शो और पुलिस बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा।