संवाददाता: साबिर अली
बेतिया-मोतिहारी एनएच 727 पर पिकअप और टेंपो की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई और तीन घायल हैं। घटना होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान जवकटीया थाना मझौलिया शेख इश्तेहार के बेटे शेख हसन जान (46) के रूप मे हुई है।
वही परिजनों ने बताया कि सुबह खेत में पानी डालने जा रहे थे। तभी अचानक से तेज रफ्तार से आती हुई पिकअप ने शेख हसन जान को पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से वह खेत मे जा गिरे। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। शेखावत जान के 2 पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इसके बाद वही अनियंत्रित पिकअप जवकटिया चौक पर एक ऑटो में जा टकराया। इससे ऑटो में बैठे 3 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। उनका जिनका इलाज मझौलिया अस्पताल में चल रहा है। मौके वारदात पर चालक भागने में सफल रहा। घटना घटते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
घटनास्थल पर मझौलिया थाना अध्यक्ष अशोक कुमार पहुंच ग्रामीणों को शांत कराया। पिकअप को जब्त कर, शव अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी। मझौलिया थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों पर कार्रवाई होगी।