संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में शराबी बेटे से तंग आकर मां ने बेटे को जेल भेजवा दिया है। पूरा मामला बेतिया नगर थाना के ईलमराम चौक का है। जहां शराबी बेटे से तंग आकर मां ने पुलिस को सूचना देकर बेटे को हवालात भिजवा दिया है। वहीं, इस संबंध में बेतिया नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि ईलमराम चौक निवासी अजय कुमार को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
घर में कर रहा था हंगामा
उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अजय की मां ने ही बेटे के शराब पीने की सूचना दी थी। बताया जाता है कि अजय शराब पी कर घर आया और हंगामा करने लगा। इससे नाराज उसकी मां नगीना देवी ने टोल फ्री नंबर पर फोन कर बेटे के शराब के नशे में होने की सूचना दी।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इसके बाद पटना की टीम ने इसकी सूचना बेतिया नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बेतिया नगर पुलिस अजय को नशे की हालत में गिरफ्तार कर ली। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।