संवाददाता: साबिर अली
वन प्रमंडल 2 के अंतर्गत गोनौली वन क्षेत्र में गुप्त सूचना पर की गई कार्यवाई में लकड़ियों की गुल्ली का जखीरा मिला है । कार्यवाई को अंजाम सहायक वन संरक्षक अमिता राज के नेतृत्व में मंगलवार की शाम गुप्त सूचना पर की गई । बतादें की वन कर्मियों की टीम ने पोखराहां टोला गनौली में छापामारी कर 9 गुल्ली लकड़ी जिसमें शीशम ,सखुआ और पानन की लकड़ी के साथ पटरा, चौखट आदि चिरान लकड़ी को भी जब्त किया है । मौके से तीन वन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें दीप नारायण महतो ,कृष्ण मोहन गिरी और मोहताब अंसारी तीनों गनौली निवासी के रूप में की गई है।
इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि वन अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है