संवाददाता: साबिर अली
पश्चिम चम्पारण में बेतिया पुलिस ने होली को लेकर उपद्रव मचाने वाले असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए अश्लील गाना बजाने वाले डीजे और साउंड बाॅक्स को जप्त कर लिया है।
कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा बताया गया कि जिले में अश्लील गानों और डीजे बजाने पर रोक लगा है। जिसके पश्चात भी गुरवलिया पंचायत स्थित आलोक भारती स्कूल के पास बुधवार के संध्या 3 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा अश्लील गाना के साथ डीजे व साउंड बाॅक्स तीव्र आवाज में बजाया जा रहा था जिसकी सूचना पर मनुआपुल ओपी थानाध्यक्ष को कार्यवाही का निर्देश दिया गया।
वहीं मनुआपुल ओपी थानाध्यक्ष मो अलाउद्दीन ने बताया कि डीजे और साउंड बाॅक्स जप्त करते हुए डीजे संचालक राहुल कुमार पिता पवन कुमार, गुरवलिया के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है और अग्रतर कार्यवाही की जाएगी।