संवाददाता: साबिर अली
बगहा ।तिरहुत अवर प्रमंडल डिविजन बगहा व बेतिया के तिरहुत मुख्य कैनाल के आईडी 205 . 3 परसौनी मुख्य बांध पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध सिंचाई विभाग ने कडा रुख अख्तियार किया है। तथा अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अतिक्रमण कारियों को सख्त हिदायत एवं सख्त निर्देश जारी किया है। ताकि अतिक्रमण कारी शीघ्र ही सिंचाई विभाग के भूमि को मुक्त करें । अन्यथा सिंचाई विभाग एक अप्रैल से विशेष अभियान चला कर अतिक्रमणकारियो के द्वारा अतिक्रमित सरकारी बांध को जेसीबी मशीन लगा कर मुक्त करायेगा। तथा वैसे अतिक्रमणकारियो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कानुनी कार्रवाई भी की जायेगी। सिंचाई विभाग के बगहा एक डिविज़न के एसडीओ संजय कुमार एवं बेतिया डिविजन एक के एसडीओ चंदन लोचन ने संयुक्त रुप से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तिरहुत कैनाल के आईडी 205 परसौनी मुख्य बांध पर अतिक्रमण इन दिनों जारी है।