संवाददाता: साबिर अल्ली
वाल्मीकिनगर व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों जंगली जीवों की घुसपैठ कुछ ज्यादा ही बढ़गी है । कभी भालू टी कभी तेंदुए सहित बाघ रिहायशी क्षेत्रों में चहलकदमी कर लोगों को दहशत में डाल रहे है । बतादें ताजा वाक्या वन प्रमंडल 2 से सटे रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की चहलकदमी है। रिहायशी क्षेत्र में वन्य जीवों की मौजूदगी लोग भयभीत हो चलें है ।
जहां वीटीआर जंगल से निकलकर आबादी की तरफ वन्यजीव अपना रुख कर रहे हैं। वहीं लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है ।इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ऊपरी शिविर कालोनी में मंगलवार की शाम उमेश राउत के बकरी को तेंदुआ ने अपना शिकार बना डाला। साथ ही संजय राउत की बकरी को भी तेंदुआ के मार डालने की सूचना पर पहुंचें वन विभाग की टीम ने
तेंदुए के फूट प्रिन्ट की तलाश की । ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। तेंदुए द्वारा पालतू पशुओं का शिकार करने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो चला है। ग्रामीण रतजगा करने पर मजबूर है। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि तेंदुए की निगरानी के लिए वनकर्मीयो की टीम को लगाया गया है। साक्ष्य के साथ आवेदन करने पर मुआवज़े की कार्रवाई की जाएगी।