संवाददाता: साबिर अली
बगहा एक अंचल के अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा बुधवार को सभी हल्का कर्मियों के लंबित पड़े मामलों का निष्पादन करने के लिए निर्देश दिया।सीओ ने बताया कि दाखिल खारिज,जाति,निवास,आय आदि से संबंधित कुछ मामले लंबित है,जिसको लेकर सभी हल्का कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और जल्द से जल्द अपने क्षेत्रों का लंबित पड़े मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।इसके साथ ही सीओ ने कई मामलों का दायर किए गए अपील को जांच कर मामले का निष्पादन किया।जिसमे कई फरियादियों का आवेदन की भी सुनवाई की गई ।अलग-अलग जगहों से लोग अपनी समस्या लेकर आए हुए थे।