संवाददाता: साबिर अली
बेतिया पुलिस ने लूट और ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने ठग गिरोह को चलाने वाले दो पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ठगी के 58 हजार रुपए बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद किया जिससे घटना को अंजाम दिया जाता था।
मझौली थाना क्षेत्र के महानवा रमपुरवा पेट्रोल पंप के समीप तीन दिन पहले हुई लूट कांड मामले का मझौलिया पुलिस ने खुलासा कर दिया। महानवा निवासी कन्हैया कुमार की आवेदन पर पुलिस ने लूट कांड की प्राथमिकी दर्ज कर करते हुए पहले पुलिस ने लूट में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया जिसके नंबर से ठगो तक पहुंचने में कामयाबी मिली। ऐसे में पुलिस जब ठगों के सरगना तक पहुंची तो पुलिस के भी होश उड़ गए क्योंकि इस गिरोह को चलाने वाला कोई नामी गिरामी अपराधी नहीं बल्कि वर्दी वाले ही निकले।
गिरोह में शामिल तिरहुतिया टोला वार्ड 10 निवासी बिट्टू कुमार और महावीर कुमार को पहले पुलिस ने शिकंजे में लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस मोतिहारी पुलिस लाइन पहुंची। जहां से इस गिरोह को चलाया जा रहा था।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ठग जाली नोटों का कारोबार करते थे। महनवा निवासी कन्हैया को एक लाख के बदले 3 लाख देने के वादा किए थे। उसी क्रम में स्कार्पियो से पुलिस के वर्दी में आए दो अपराधियों ने पुलिस के भय दिखा कर रुपया ले कर फरार हो गए।
इस मामले में बाइक नंबर BR 22AS 4756 को आधार मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिसमें कल दो व्यक्तियों को ठगी के 58000 रुपया के साथ गिरफ्तारी किया गया। उन दोनों व्यक्तियों के निशानदेही पर मोतिहारी पुलिस में तैनात दो सिपाहियों को गिरफ्तार भी किया गया, जो पुलिस के वर्दी में ठगी करते थे।
इधर, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सिपाही राकेश कुमार तथा सिपाही सत्येंद्र कुमार सिंह तथा स्कॉर्पियो के चालक राजा हुसैन तीनों की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस लाइन से की गई। सिपाही राकेश और सतेंद्र दोनो बेतिया मोतिहारी बगहा सहित कई जगह पुलिस के वर्दी में आपराधिक वारदात को अंजाम देते थे।
इस बात का भी खुलासा गिरफ्तार पुलिस जवानों ने किया है कि पुलिस के वर्दी यही गिरोह स्कोर्पियो से कई जिलों में बकड़ी खस्सी की चोरी करता था।लिहाजा इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है।