संवाददाता: साबिर अल्ली
विधुत विभाग ने विधुत उर्जा चोरी मामले में बहुत ही बङे रुख अख्तियार किया है। तथा प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत सातों प्रखंडों में विधुत उर्जा चोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाई गई है। विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश प्रसाद ने बताया कि इसके लिए सात मजिस्ट्रेटो की तैनाती की गई थी। तथा विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिय विधुत अभियंता के नेतृत्व में विधुत उर्जा चोरी मामले में सघन छापेमारी अभियान चलाई गई।
उन्होंने बताया कि अनुमंडल के सातों प्रखंडों में विधुत उर्जा चोरी मामले में छापेमारी अभियान चला कर 46 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। तथा 12 लाख रुपये की जुर्माना की गई है।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विधुत विभाग उर्जा चोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बकायेदार ससमय विधुत बिल की राशि जमा करे, अन्यथा विभाग वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करेंगी।
