संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार के भितहा प्रखंड में ताडी से होगा मीरा तैयार। तथा ताडी उतारने वाले लोगों को सरकार के तरफ से रोजगार मिलेंगे। उक्त बातें भितहा प्रखंड विकास पदाधिकारी पन्नालाल ने कही। वे बुधवार को प्रखंड के हथुआहवा चौक पर अम्बे जीविका नीरा उत्पादक समुह के सेन्टर का उदघाटन कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार ताड़ से निकलने वाले ताड़ी से अब नीरा तैयार किया जा रहा है। ताकि उस ब्यवसाय में जुटे लोगो को रोजगार मिल सके।
बीडीओ ने कहा कि ताड़ के पेड़ से उसका जूस निकालने वाले लोगो को इससे अच्छा रोजगार मिलेगा। ताड़ी से नीरा तैयार करने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ने वाले( टेक गैपर ) पासी को इसके लिए जीविका द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है । ताकि ताड़ी उतारने के लिए उसको कैसे नीरा बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि उक्त सेंटर से नीरा निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध होगा।वही जीविका के प्रवन्धक सिकंदर आजम ने बताया कि जो भी चिन्हित लोग ताड़ के ब्यवसाय में लगे हुए है वे अल्हे सुबह नीरा उतार के उत्पादक सेंटर पर ला कर देंगे।
जहा से समूह के द्वारा 200 एमएल को 20 रुपया लेकर विक्री की जाएगी। उन्हीने बताया कि नीरा से गुड़ और पेड़ा भी तैयार होगा वही मोहम्मद सिकंदर आजम ने बताया कि ताड पहुंचाने वाला पासी को खाते में पैसा भेजा जाएगा क्षेत्र को 40 से 45 ताड उतारने वाला पासी सम्मिलित रहेंगे इसमें सेंटर इंचार्ज को ताड बेचना है। इस मौका पर सभी पासी व पूर्व प्रमुख सह बीडीसी परसौना तबरेज आलम जीव का से रेखा देवी रीता देवी सुगान्ती देवी अरुण कुमार संतोष कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
