संवाददाता: साबिर अली
जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एवं जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के साथ विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश हेतु 30 अप्रैल 2022 को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिये जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण एवं प्राचार्य मनोज कुमार ठाकुर की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्र के अधीक्षक उपस्थित रहें।
जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने सभी परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षकों को सफल, सुचारू एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार ठाकुर ने सभी परीक्षा केंद्र के केंद्र के अधीक्षकों को सफल, सुचारु एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक सुझाव दिए और परीक्षा के प्रक्रियाओं से सभी केंद्र अधीक्षकों को अवगत कराया।
विद्यालय जीव विज्ञान शिक्षक अजय कुमार ने बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा की विभिन्न प्रक्रियाओं को सभी परीक्षा केन्द्र के अधीक्षकों को अवगत कराया एवं क्रम से एवं विस्तृत जानकारी दी। विज्ञान शिक्षक विश्वमोहन प्रसाद ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश हेतु परीक्षा 30 अप्रैल को बेतिया में कुल 8 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी विभिन्न प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी आज सभी केंद्र के अधीक्षकों को दी गई
