संवाददाता: साबिर अली
360 रिसर्च फाउंडेशन नरकटियागंज के द्वारा एच एस डीएवी स्कूल में छात्र एवं छात्राओं का निशुल्क आंख दांत एवं कान का जांच डॉक्टर भरत लाल के द्वारा किया जा रहा है जिसमें आठवीं की छात्रा सृष्टि कुमारी एवं मानस कुमार ने बताया कि हम लोग का आंख दांत एवं कान का जांच डॉक्टर भरत लाल के द्वारा स्कूल में 360 रिसर्च फाउंडेशन के बैनर तले कराया जा रहा है ।
जिसमें चश्मा एवं दांतो की साफ सफाई कान की सफाई को लेकर डॉक्टर भरत लाल एच एस डीएवी स्कूल में बच्चों एवं बच्चियों का निशुल्क जांच कर रहे हैं ।
जिसमें लगभग सभी बच्चे एवं बच्चियां जांच में भाग लेकर अपना-अपना जांच करा रहे हैं वही सहायक शिक्षक राजीव रंजन ने बताया कि अभी तक लगभग 200 से 250 सौ के बीच बच्चे एवं बच्चियों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन हो चुका है जिसमें 150 से ज्यादा जांच एच एस डीएवी स्कूल नरकटियागंज में किया गया है ।
वही प्रभारी प्रधानाध्यापक रिचा उपाध्याय ने बताया कि एच एस डीएवी स्कूल नरकटियागंज मैं मुफ्त जांच शिविर लगाया गया है जहां बच्चे एवं बच्चियों की जांच आंख दांत एवं कान की की जा रही है क्योंकि काफी दिनों तक स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन क्लासेस कराई जा रही थी जिससे हो सकता है कि बच्चे एवं बच्चियों के आंखों पर प्रभाव पड़ा हो ।
जिसके वजह से यह जांच शिविर लगाकर बच्चे एवं बच्चियों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है वही 360 रिसर्च फाउंडेशन के प्रेसिडेंट सुधांशु शेखर ने बताया कि बढ़ते कोविड-19 को लेकर बच्चों में जागरूकता लाना एवं उन्हें प्रेरित करना ही हमारा लक्ष्य है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे एवं बच्चियां जांच शिविर में भाग लेकर अपना जांच कराएं वही मौके पर सभी स्कूली बच्चे एव बच्चियां मौजूद रही
