सुगौली,संवाददाता
सुगौली,पू.च: स्थानीय थाना परिसर में जमीन विवाद के निपटारा को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन को किया गया।इस दौरान प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के जमीन से संबंधित कई विवादों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया।इस बाबत अंचलाधिकारी धमेंद्र प्रसाद गुप्ता,व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जमीनी विवाद को अतिशीघ्र निपटाने के लिए बिहार सरकार के आदेश पर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाई जा रही है।ताकि जमीन विवाद को निपटाया जा सके एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका निष्पादन भी किया जा सके।कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए।दोनों पक्षों की सहमति से न्याय संगत तरीके से मामले का निबटारा होने से दोनों ही पक्ष संतुष्ट व खुश दिखे।
