संवाददाता: साबिर अली
कल एस एस बी 44वी वाहिनी के जांबाज जवानों द्वारा मंगुराहा द्वारा लगभग 5 किलोमीटर इंडिया साईड से बीपी संख्या 441संध्या 8 बजे टीम का नेतृत्व ए एस आई/जी डी अशोक कुमार द्वारा नाका पर कर्तव्य का निर्वहन करते समय पकड़े ।
पकड़े गए अभियुक्त का नाम रामसुरत उम्र 54 वर्ष पिता रामदेव चौधरी साकिन नया टोला वार्ड संख्या 3 गौनाहा थाना गौनाहा जिला पश्चिम चम्पारण बतलाया गया उसके पास से 10.2 किलो गांजा और एक मोबाइल बरामद कर गौनाहा थाना को सुपुर्द किया गया ।
उक्त जानकारी अनिल कुमार सिंह द्वितीय कमांडेंट 44वीएस एस बी नरकटियागंज द्वारा दी गई।
