संवाददाता: साबिर अली
सोनो बाजार के गोविंद चौक के समीप गोलू सीमेंट दुकान के सामने एक पीपल के पेड़ में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा सोनो थाने में दिया गया जहां थानाध्यक्ष तत्परता दिखाते हुए मौके पर दमकल की गाड़ियां को भेजा गया।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।#
