संवाददाता: साबिर अली
सोनो प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत लखनकियारी पंचायत के डुवबा गांव के कमल राम के घरों में रविवार की दोपहर में अचानक घरों में आग लग जाने से लाखों रुपए की हुई नुकसान, गृहस्वामी ने बताया कि घर के बगल में एक शादी समारोह की कार्यक्रम चल रही थी, सभी परिवार के सदस्य शादी समारोह के घरों में थे।
घर से अचानक धुआं निकलने से किसी व्यक्ति की नजर पड़ते ही गांवों में अफरा तफरी मची, ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया तब तक घर में रखे जेवरात नगदी खाने की सामग्री समेत जरूरी कागजात जलकर राख हो गई।
वहीं घरों में आग लगने से पूरे परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो रही थी
