संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज प्रखंड के विनवलिया पंचायत के भगेलू साह उम्र लगभग 75 वर्ष पिता रामराज साह साकिन विनवालिया वार्ड संख्या01ने अपने द्वारा लीज पर लिए गए तालाब पर पूर्वाह्न लगभग 3 बजे पहुंचे तो देखें कि शेख इमरान लगभग 35 वर्ष, पिता शेख़ रईस , शेख रईस उम्र 60 वर्ष,शेख आजाद और 5-6अज्ञात व्यक्ति लीज लिए हुए छारन में इन लोगों द्वारा मछली मारा जा रहा था ।
इन लोगों से जब भगेलू साह द्वारा पूछा गया की आप लोग मछली क्यों मार रहे हैं बस इतना ही पूछना इनके लिए काल हो गया गंदी गंदी गालियां देते हुए शेख इमरान इनके पास आकर हाथ और लात से दो चार झापड़ रसीद कर दिए जब हो हल्ला सुनकर मेरे पुत्र मला साह और वैद्यनाथ साह आते तो इन लोगों द्वारा यही सलूक किया गया जो मेरे साथ किया गया था।
रईस 10-4-22 को पूर्वाह्न लगभग 12:00 बजे भगेलु साह द्वारा लीज पर लिए तालाब में फिर जाल लगाकर लगभग 6 किवंटल मछली शेख इमरान उम्र 35 वर्ष पिता शेख़ रईस उम्र लगभग 60 वर्ष, शेख आजाद उम्र40 वर्ष,और 5-6अज्ञात व्यक्ति द्वारा तालाब में मछली को मारकर बेच दिया गया।
जब लिखित आवेदन के माध्यम से थानाध्यक्ष को संज्ञान में दिया गया तो थानाध्यक्ष ने भगेलू साह के आवेदन पर कांड संख्या 316/22भारतीय संविधान के तहत् 341,323,447,379,384,504,506,34 दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेदारी अपने ही थाना के पुलिस अवर निरीक्षक वृजकिशोर दास को सुपुर्द कर दिए अनुसंधानकर्ता द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है उक्त जानकारी थानाध्यक्ष अजय कुमार द्वारा दी गई।
