संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत के ग्राम कचहरी में सरपंच सह सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष लालमती देवी ने रविवार को राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में आधा दर्जन मामलों का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा किया।
सरपंच प्रतिनिधि जगरनाथ यादव ने बताया कि कचहरी में कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें 70 मामलों का ऑन द स्पॉट शांतिपूर्ण ढंग से निपटारा कर दिया गया है। तथा 1 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है।
इस अवसर पर न्याय मित्र कुमार अतुल रंजन, सचिव उमेश दुबे, उप सरपंच बबिता देवी पंच रुकसाना खातुन, रघुबर चौधरी, रामचन्द्र साह, दीपक साह, शंभू यादव समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।
