संवाददाता: साबिर अली
बगहा।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में योग अमृत महोत्सव का आयोजन 21वीं वाहिनी एसएसबी के योग गुरु मुख्य आरक्षी राधेश्याम यादव के नेतृत्व में शनिवार को सनफ्लावर चिल्ड्रेंस एकेडमी पटखौली के प्रांगण में अहले सुबह शुरू हुआ।जिसका जिसमें सनफ्लावर चिल्ड्रेंस एकेडमी विद्यालय परिवार के दर्जनों शिक्षक और पांचवी वर्ग से लेकर आठवीं वर्ग तक के डेढ़ सौ से ज्यादा छात्र,छात्राओं ने हिस्सा लिये। इस योग का प्रारंभ करने से पहले एसएसबी राधेश्याम यादव ने बताया कि सही आसन से मन, तन और विचार में स्थिरता ने ही नहीं आती अपितु शरीर निरोग होता है। इसीलिए आसन का विशेष महत्व हैं। शांति व गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु के मंत्र से शुरू अपने अपने माता पिता गुरु और इष्ट को ध्यान में रखकर ओम प्रणव का उच्चारण कराकर योग प्रणयाम को क्रमवार शुरू किए। तत्पश्चात अवलोम विलोम, वृक्षासन ,मुक्त आसन सूरज नमस्कार आदि योगों को कराकर, करें योग और रहे निरोग की बात बताए। योग की समाप्ति विश्व कल्याणकारी मंत्र सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया से हुआ। योग का बच्चों के लिए काफी महत्व है ।प्रशिक्षक राधेश्याम यादव ने योग प्रशिक्षण देते समय बार-बार बच्चों को संबोधित करते हुए कहा।छात्र,छात्राओं के साथ शिक्षक भी योग करके काफी हर्षित हुए ।योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों में सनफ्लावर चिल्ड्रेन एकेडमी के निदेशक निप्पू कुमार पाठक ,प्राचार्य रघुवंश मणि पाठक ,शिक्षक बलिराम सिंह ,वाजिद अली, गिरिजेश पाठक,कमलाकांत पांडे रसेन्द्र प्रसाद रहे। वही एसएसबी 21वीं बटालियन के संजीत कुमार प्रवीण कुमार,अवधेश कुमार कुलदीप कुमार आदि जवानों ने भी योग कर आरोग्यता अपनाने पर जोर दिये।
