संवाददाता: साबिर अली
रविवारको दोपहर मुफ्फसिल थाना के सामने पुलिस द्वारा की जा रही वाहन जाँच को देख घबड़ा कर भाग रहे ट्रिपल बाइक सवार युवक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए मृत युवक की पहचान मझौलिया थाने के कर निवासी करमवा निवासी पन्नालाल प्रसाद 35 वर्ष पिता चौखट महतो के रूप में की गई है पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है युवक का सर ट्रक की टक्कर से बुरी तरह चिप्पा गया था
