जिला में 92 मत्स्य कृषकों की केसीसी स्वीकृत।
संवाददाता: साबिर अली
मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड के लिए मत्स्य विभाग के तरफ से प्रत्येक शुक्रवार को एलडीएम कार्यालय में विशेष मेगा कैंप का आयोजन होना है इसमें इच्छुक मत्स्य पालक ,मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेना चाहते हैं वे जिला मत्स्य कार्यालय में संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं उक्त बातें गणेश राम ,जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन के साथ साथ एलपीसी, जमीन का रसीद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर कार्यालय में संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं ।आगे श्री राम ने बताया कि इससे मत्स्य पालन करने वाले मत्स्य कृषक मत्स्य बीज कृषक आदि लाभान्वित होंगे, आगे उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत बायोफ्लांक ,तालाब निर्माण सामान्य वर्ग के लिए लघु अलंकारी मछलियों का संवर्धन, मध्यम अलंकारी मछलियों का संवर्धन, अनुसूचित जनजाति के लिए माध्यम आर्य अधिष्ठापन अनुसूचित जनजाति के लिए मत्स्य पालन हेतु लघु बायोफलांक अधिष्ठापन ,अनुसूचित जनजाति के लिए मत्स्य पालन हेतु माध्यम बायोलांक अधिष्ठापन अनुसूचित जनजाति के लिए मछलीपालन हेतु बायोफ्लांक अधिष्ठापन महिला वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के लिए तथा तीन पहिया वाहन सामान्य एवं अनुसूचित जनजाति के लिए तथा प्रसार एवं सलाह केंद्र अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित किया गया है यह ऐसे लोगों के लिए सुनहरा अवसर है इस योजना का लाभ उठावे और अपनी आमदनी दोगुनी करें और आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में सहयोग करें। आगे उन्होंने बताया कि 92 मत्स्य कृषकों का केसीसी स्वीकृत किया गया है।
