संवाददाता: साबिर अली
स्वतंत्र मीडिया परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मो साहेब एस एस खान उर्फ आफताब रौशन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतू मोहन प्रसाद सिंह को सम्मान पत्र एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मोहन प्रसाद सिंह को यह सम्मान उनके पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य हेतू दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन ने बताया कि मोहन प्रसाद सिंह का 45 सालो से पत्रकारिता के जगत मे योगदान रहा है। इन्होंने अपने पत्रकारिता के जगत में बहुत सारा उतराव-चढ़ाव देखा लेकिन हिम्मत नहीं हारे। अपने कलमों के ताकत से लोगो का आवाज़ उठाने का कार्य करते रहे। ऐसे वरिष्ठ पत्रकार को आज सम्मानित करके मै बहुत ही खुश हुआ। वही पत्रकार मोहन प्रसाद सिंह ने कहा कि आफताब रौशन एक बहुत ही होनहार एवं कर्मठ युवा पत्रकार है इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। आज बहुत ही कम समय में स्वतंत्र मीडिया परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनकर जो चम्पारण का नाम रौशन किया है आज मुझे बहुत गर्व होता है कि चम्पारण के लाल ने पुरे बिहार का नाम रौशन किया है।
