संवाददाता: साबिर अली
बगहा एक प्रखंड़ छोटकी पट्टी बड़गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं, घटना सोमवार को हुई है। परिजनों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक डॉ घनश्याम प्रसाद ने घायलों की प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला एवं पुरुष दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया है, जबकि पुत्र मनोज साह का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। वही चिकित्सकों ने स्थानीय नगर थाना को घटना की सूचना उपलब्ध करा दी है। ताकि पुलिस जांच पड़ताल कर अग्रेतर कार्रवाई कर सके। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में क्रमशः सुखल साह और उनकी पत्नी रिता देवी व उनका पुत्र मनोज साह का नाम शामिल हैं। वही चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों पति सुखल साह व पत्नी रीता देवी को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है
