संवाददाता: साबिर अली
बगहा।रविवार को बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटैया में नारायणी प्रेस क्लब के मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के भूतल परिवहन के पूर्व सचिव सह बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रकाश पाठक व बाल्मीकिनगर विधायक प्रतिनिधि सह समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह रहे। आयोजन में दोनों अतिथियों ने प्रेस क्लब के पत्रकारों के हित में कई बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा किया।वही अजय प्रकाश पाठक ने बताया कि नारायणी प्रेस क्लब 14 साल पुराना संस्था है। मुझे पहली बार ऐसा कोई संस्था मिला है जो कि काफी संगठित और अनुशासनात्मक है। मीडिया तो चौथा स्तंभ है। जिस क्लब में अनुशासन नहीं है वह क्लब आगे नहीं बढ़ सकता है। वास्तव में नारायणी प्रेस क्लब एक मिसाल है। इतनी गर्मी होने के बावजूद भी सभी पत्रकार अपनी एकजुटता का परिचय दिया है। इसी तरह से पत्रकारों को अनुशासन बनाकर रहना चाहिए। इस तरह के क्लब का काफी विकास होता है। वही श्री पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता करना चाहिए।किसी व्यक्ति विशेष या समुदाय का पक्ष ना लेते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करें।उसे सम्मानित पत्रकार कहते हैं। जिस देश की मीडिया सही काम करती है उस देश की विकास की गति और तेज हो जाती है। एपी पाठक दिल्ली से प्रति माह के 4 से 5 दिन का पश्चिम चंपारण का दौरा होता रहता है। इनके बाबू धाम ट्रस्ट के द्वारा गरीब असहाय विकलांग को निर्धनों को लगातार मदद मिलता रहता है,चाहे शिक्षा हो,स्वास्थ्य हो,गरीब की लड़कियों की शादी विवाह में इनके ट्रस्ट के द्वारा लगातार मदद मिलता हैं।अभी हाल में बाल्मीकि नगर क्षेत्र के 14 मजदूरों को कर्नाटक में बाल्मीकि नगर के ठेकेदार ने कर्नाटक के ठेकेदार से बंधक कर दिया था।इस बात को जब अजय प्रकाश पाठक को मालूम हुआ हुए कर्नाटक के डीजीपी को फोन पर बात करके 14 मजदूरों को बंधक से मुक्त कराकर पश्चिम चंपारण जिला यानी बगहा सुरक्षित ट्रेन से वापस मंगवाया। यह बहुत बड़ी बात है। इस तरह से लगातार अजय पाठक जी चंपारण में अपना समर्पित योगदान देते रहते हैं।बाल्मीकिनगर विधायक प्रतिनिधि सह समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने
बताया किपत्रकार समाज में एक आइने के रूप में कार्य करते हैं। जहां जैसी समस्या होती हैं या घटना होती हैं आदि सभी को पेपर व इलेट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ दिखाते हैं।जो काबिले तारीफ हैं।पत्रकारों की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।मैं पत्रकार बंधुओं का तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।इस बैठक में मुझे आने और आप सबको सुनने का मौका मिला।प्रेस क्लब के पत्रकारों का बहुत बहुत आभार। नारायणी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता जरूरी है।आप सभी सदस्य नारायणी प्रेस क्लब का साथ दें अनुशासन में रहें।
