संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज नगर परिषद वार्ड संख्या 22 निवासी रीता कुमारी (काल्पनिक) पति अखिलेश साह साकिन शांति बाग वार्ड संख्या 22 पाण्डेय टोला की पुत्री काल्पनिक नाम रीता कुमारी अपने ही वार्ड 22 में एक निजी शिक्षण संस्थान डी पी एस में जीवकोपार्जन हेतु शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी
शिक्षिका की अपने विद्यालय के ड्राइवर मिथुन साह हरदिया वार्ड संख्या 19 से आंखें चार हुई।प्रेम प्रसंग को दोनों ने शादी के रूप में परिणत कर दिया था 22-4-22को शिक्षिका रीता ने अपने मां से यह कहकर घर से निकली की मैं विद्यालय जा रही हूं लेकिन दोनों प्रेमी युगल के बीच क्या गुल खिल रहा था इससे माता पिता अनभिज्ञ थे।
विद्यालय जाने का समय समाप्त होने के बाद विद्यालय के प्रबंधक ने शिक्षिका के माता को संपर्क सूत्र के माध्यम से विद्यालय नहीं आने का कारण पूछा तो माता ने अवगत कराया कि रीता घर से यह कह कर निकली है कि विद्यालय जा रही हूं।
शिक्षिका रीता का विद्यालय में नहीं रहना शिक्षिका के मां के लिए बेचैनी का सबब बन गया अपनी पुत्री का विद्यालय में नहीं रहना चिन्ता में डाल दिया शिक्षिका के लिए मां भाग दौड़कर कर पता लगाने लगी थकहार कर जब शिक्षिका की मां अगले दिन विद्यालय के ड्राइवर के घर पहुंची तो अपने पुत्री के मांग में सिंदूर भरा देखकर भौंचक हो गई मां ने शिक्षिका को घर चलने को कहीं तो ड्राइवर मिथुन,भाई रोहन, मां, मिथुन के दोस्त ने शिक्षिका के साथ मारपीट किए शिक्षिका के पति जीविकोपार्जन हेतु टैम्पो का ड्राइवर का कार्य करते हैं ।वहां से भागी भागी घर आई तो देखी की बक्से में रखें 13000 हजार रुपए सोने का नाक और कान का बाली नदारद हैं इतना ही नहीं 23-4-22 को रोहन ने संपर्क सूत्र के माध्यम से धमकी दिया कि आप लोगों को जहां जाना है जाइए हमारा कुछ नहीं होने वाला है शिक्षिका की माॅ ने शिकारपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
प्रभारी थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवा गश्ती पदाधिकारी ए एस आई मीना कुमारी को मौके पर पहुंच कर सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु भेजा पदाधिकारी ने सत्यापन करते हुए शिक्षिका को अपने संग थाना लाई प्रभारी थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 332/22 भादवि 363 ,366A,306,379,34,IPC and 8/12 pocso act के तहत् अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार मांझी को सुपुर्द किये अनुसंधानकर्ता द्वारा आज़ मेडिकल जांच और 164 के ब्यान हेतु मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बेतिया के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु लेकर ग्ए उक्त जानकारी शिकारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष सकील अहमद द्वारा दी गई।
