संवाददाता: साबिर अली
अपने प्रभारी थानाध्यक्ष को संज्ञान में देते हुए सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु चिन्हित जगह पर पुलिस बल के साथ पहुंचे तो पुलिस को देखते ही चमुआ पंचायत के वार्ड संख्या 8 मे हड़कंप मच गया और दो व्यक्ति प्लास्टिक के लाल रंग का गैलन लेते हुए भागने लगा ।
पुलिस बल के द्वारा भागते हुए व्यक्ति को रंगे हाथ गैलन सहित पकड़ कर शिकारपुर थाना लाया गया पकड़े गए व्यक्ति से जब थाना में पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम जयश्री मांझी पिता सुखाड़ी मांझी ,दूसरा विजय मांझी उम्र 24 वर्ष पिता सीताराम मांझी दोनों साकिन चमुआ वार्ड संख्या 8 निवासी बतलाया ।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 209/22भादवि 30A के तहत् बिहार मद्द निषेध अधिनियम 2016 प्राथमिकी अंकित कर अनुसंधान की जिम्मेदारी अपने ही थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार मांझी को सुपुर्द किये अनुसंधानकर्ता द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के उपरांत न्यायालय में उपस्थापना हेतु भेजा गया उक्त जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष सकील अहमद द्वारा दी गई
