संवाददाता: साबिर अली
पश्चिम चम्पारण सिकटा प्रखंड क्षेत्र के बलथर थाना अंतर्गत जोगिरहा गांव में सोमवार की देर रात्रि करीब 12:00 बजे हुई डकैती को लेकर 2 लोग घायल। रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर श्री नारायण सिंह जो दरभंगा के बरौली में पोस्टेड थे 29 मार्च 2022 को रिटायर हुए हैं।
फॉरेस्ट ऑफिसर के पुत्र मंजीत सिंह ने बताया कि हम लोग सभी परिवार रात को 10:00 बजे खाना खाकर सो गए थे। और रात्रि 12:00 बजे के करीब आवाज सुना गया कि मेरे घर में हड़बड़ाहट की आवाज हुई। जाकर देखा गया तब तक मेरे पिताजी मेरी मां के कंधे पर बंदूक तान कर अपराधियों द्वारा लूट कांड शुरू कर दिया गया था। मैं और मेरी पत्नी अपने रूम में सोए थे तभी डकैतों ने मेरे रूम का भी दरवाजा तोड़कर मेरे पत्नी के सर पर बंदूक लगा दिया और बोला कि अगर शोर-शराबा किया तो गोली मार दूंगा तुम्हारे पति को। चुपचाप चोरी करने दो और कुछ ही देर में सारे घर का जेवर,घर में रखे कैश,एटीएम सहित कई कीमती सामानों की चोरी कर ले गए अपराधियों ने।
करीब 20 लाख की संपत्ति डकैतों ने लूट ली है। मेरे पिता और माता दोनों लोग से मारपीट कर घायल कर दिया। खून के निशान जमीन पर पड़ी थी और उसके बाद देख के अपने घायल मां और पिता को आनन-फानन में सिकटा पीएचसी इलाज के लिए हमलोग ले गए,जहां बेहतर इलाज के लिए पीएचसी डॉक्टर ने बेतिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
