संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज प्रखण्ड के टीईटी शिक्षकों की बैठक गोपाला ब्रम्ह स्थान के प्रांगण में मंटू कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई एवं संचालन अविनाश कुमार ने किया । बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने प्रखण्ड अंतर्गत कार्यरत टीईटी शिक्षकों के समस्या के समाधान के लिए टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की प्रखण्ड इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें मंटू कुमार को अध्यक्ष , अभय कुमार यादव को संयोजक , अविनाश कुमार को उपाध्यक्ष , रमीज आलम को सचिव , रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष , आशीष कुमार को मीडिया प्रभारी , आनंद कुमार को प्रवक्ता गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए नव चयनित अध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि प्रखण्ड के शिक्षकों के समस्याओं के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे साथ ही प्रखण्ड के सभी शिक्षकों को संघ की सदस्यता दिलाई जाएगी । वहीं बैठक के मुख्य अतिथि संघ के जिलाध्यक्ष राहुल राज ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का अम्बार लगा हुआ । राहुल राज ने प्रखण्ड कमिटि के नव चयनित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि संघ शिक्षकों के हर कदम पर साथ है । बैठक में राजू कुमार गुप्ता , रूपेश कुमार , अवधेश कुमार , मनोज कुमार , राजन कुमार , प्रदीप चौधरी , बहादुर साह , पंकज कुमार , आशुतोष वर्मा , मो ० आबिद हुसैन , बिटटू कुमार , संजय कुमार , अनिल कुमार , मो ० हरमैन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
