संवाददाता: साबिर अली
बेतिया लालबाजार में ‘बिजील’ के शो-रूम का नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने शनिवार को समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। इस मौके पर आमंत्रित लोगों व मीडिया को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तम खाद्य उत्पाद और उम्दा स्तर का ‘केक’ बना कर देशभर में स्थापित और चर्चित कम्पनी ‘बिजील’ का शो-रूम बेतिया में खुलना महत्वपूर्ण है।
जैसा कि हम सभी जानते है कि महज करीब नौ साल पहले जनवरी 2013 में मुंबई के ठाणे में शुरू की गई । इस कम्पनी का नाम “बिज़ील” दो शब्दों ‘बिज़नेस’ और ‘ज़ील’ से मिलकर बना है। इसलिए शीर्षक ही कंपनी की मंशा को दर्शाता है अर्थात व्यवसाय को सफलता प्राप्त करने के लिए जुनून और समर्पण के साथ चलना चाहिए। “बिज़ील” कम्पनी का एक्सटेंशन काउंटर बेतिया में बेहतर कार्य करे, यही मेरी शुभकामना है।
बताते चले कि बिजील कंपनी में शुद्ध शाकाहारी केक और बेकरी का उत्पादन और बिक्री की जाती है। साथ ही आधुनिक पसंदीदा स्वाद का भी पूरा ख्याल कंपनी के द्वारा रखा जाता है ताकि सभी उम्र के लोग इसे स्वाद लेकर पसंद से खाते हैं। साथ ही इसका प्राइस भी अन्य के तुलना में ही है जिससे बेतिया के केक पसंद करने वालों के लिए एक नया च्वाइस और क्वालिटी मिल रही है।
मौके पर प्रोपराइटर ओम प्रकाश गुप्ता, राकेश बरनवाल, अजय बरनवाल, विजय बरनवाल, सुधीर बरनवाल, मनोज बरनवाल, अरुण जोशी, सोनू अग्रवाल इत्यादि गणमान्य मौजूद रहें।
