संवाददाता: साबिर अली
इसमें कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भितहा प्रमुख के गांजा तस्कर बेटों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया है। पुलिस टीम प्रमुख पुत्रों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल प्रमुख बिन्दा देवी के दोनों पुत्र घर छोड़कर फरार हैं।
एसपी धवल जयशवाल ने बताया कि अपराध एवं अपरधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के सत्यापन में पिपरा बुजुर्ग थाना गेट के सामने पिपरा नेबुआ रोड पर एक सफेद स्कार्पिओ नम्बर OR 07 W 9939 रोक कर तलासी की गई जिसमें 59 पैकेट में कुल मात्रा 51 किलो ग्राम गाजा बरामद किया गया।
गाजा स्कार्पियो के स्टेपनी टायर और चारो दरवाजे में छिपा कर रखा गया था। इस दौरान धराये भितहा थाना के झवठिया गाँव निवासी तस्कर प्रेम यादव पुत्र शारदा यादव और चिउटहा थाना के सरेहवा टोला निवासी तस्कर अशोक चौधरी पुत्र सुकदेव चौधरी ने बताया कि वे दोनों वाहक सह मजदूर के रूप में काम करते है। गांजा भितहा के प्रमुख प्रतिनिधि एवं पुत्र संजय बिंद और सन्देश बिंद दोनों पुत्र जगरनाथ विंद भितहा थाना के रूपही टांड़ निवासी का है।
एसपी ने बताया कि धराये तस्करों ने खुलासा किया है कि प्रमुख पुत्रो के कहने पर वे लोग उड़ीसा से गांजा लेकर बिहार के लिए जा रहे थे। पैसे का भुगतान उपरोक्त तस्करों द्वारा अपने तरीका से किया जाता है। एसपी श्री जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया है कि गांजा संजय विंद एवं उसके भाई का है जो पूर्व में भी कई उड़ीसा से गांजा मंगवाया है और इसके बदले इन लोगो को मजदूरी मिला है। उन्होंने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संजय बिंद एवं संदेश बिंद की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम छपेमारी कर रही है फिल हाल दोनों घर छोड़ कर फरार है।
