संवाददाता: साबिर अली
बगहा।शुक्रवार की देर शाम आंधी के दौरान बाइक सवार और बोलोरो गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से दो युवक बुरी तरह से घायल चौतरवा मुख्य सड़क पर हो गये, जहां उपचार के लिए बाहर ले जा रहें दौरान रास्ते में एक की मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार मृत युवक बगहा दो प्रखंड़ टडवलिया निवासी 26 वर्षीय सुदर्शन राम है।ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक किसी काम से बगहा गये थे। लौटने के क्रम में तेज आंधी के वजह से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया।वहीं बरात लेकर आ रही एक बोलेरो का भी बैलेंस आंधी में बिगड़ने से यह घटना हो गयी । दोनों गाड़ियां तेज गति से टकराई, जिसमें एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों का यह भी बताना है कि मृत युवक अपराधी प्रवृत्ति का था। 6 माह पहले बाल सुधार गृह से अपने घर पर छूटकर आया था।
लोगों का बताना था कि घटना घटित होने के बाद बोलेरो चालक और बाराती अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक का हेलमेट बोलेरो में जाकर फंस गया था।घटना की सूचना पर चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने संज्ञान लेते हुए पुलिस वाहन से दोनों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर चंदन कुमार के प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेतिया रेफर कर दिया गया, लेकिन एक की मौत रास्ते में ही हो गई।
