संवाददाता: साबिर अली
धनहा, थाना क्षेत्र के दहवा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल सुरेश गोड़ उम्र 45 वर्ष की मौत ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई । घटना स्थल पर पहुच पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। वही मृतक के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए, तीन अभियुक्तों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सुरेश गोड़ एवं हरिद्वार चौधरी के परिवार वालो के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। जिसमें हरिद्वार चौधरी द्वारा बॉस से सुरेश गोड़ के सर पर वार कर दिया गया। जिसमें सुरेश गोड़ बेहोश हो गए। ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में मधुबनी पीएचसी लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उसके बाद पडरौना के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, जहाँ स्थिति को गंभीर देखते हुए, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एवं गोरखपुर ले जाने के क्रम में सुरेश गोड़ की मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक शशिशेखर चौहान ने बताया कि, मृतक के पिता बंसराज गोड़ द्वारा आवेदन देकर, हरिद्वार चौधरी, रामबचन चौधरी, अंतिमा देवी, रमपतिया देवी सहित 9 लोगो को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं। तीन लोग , हृदयानंद चौधरी, अर्जुन चौधरी, एवं कृष्णमोहन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।
