संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज, दिउलिया स्थानीय सभागार में भाकपा-माले सम्बंधीत खेत एवम ग्रामीण मजदूर सभा के जिला कमेटी की बैठक खेग्रामस राज्य अध्यक्ष सह सिकटा विधायक विरेन्दर प्रसाद गुप्ता के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए सिकटा विधायक ने कहा की आज देश में सत्तासीन भाजपा-जदयू सरकार के शासनकाल में समप्रदायिक उन्माद अपने चरम सिमा पर है और बेतहाशा महंगाई अपने इतिहास लिख रही है, तो दुसरी तरफ गरीबों-दलितों तथा अल्पसंख्यकों पर सत्ता के संरक्षण में निरंतर हमले जारी हैं।आगे माले विधायक ने कहा की बिहार न्यूनतम मजदुरी 318 रूपया के बदले मोदी सरकार 208 रूपया ही दे रही है, जो गैर कानूनी है तथा एक साल मे खेत मजदुरो से 11000 हजार रूपया की लुट रही तथा 5 किलो राशन देने की नाटक कर रही है। राजाओ की लूट और दान उपदान कर जनता को भिखमंगा बनाने की रणनीति चला रही है।सिकटा विधायक ने कहा की बिहार में बीस लाख से अधिक गरीबों के पास भूमि नहीं, उन्हें अवास भूमि नहीं दिया जा रहा है और हजारों स्वीकृत अवास भूमि के अभाव में नही बन पा रहा है और भाजपा-जदयू सरकार बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के ही गरीबो को उजाड़ रही है। सेलिंग फाजील जमीन पर न तो पर्चा दे रही है न तो कब्जा। सरकारी स्कूलो में शिक्षकों की बहाली न कर गरीबों को शिक्षा से वंचित कर रही है।सरकारी अस्पतालों का हाल बुरा है गरीबों को आयुष्मान कार्ड के नाम पर मरने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। वहीं खेग्रामस जिला सचिव मुख्तार मियां ने कहा की आज वृदा पेंशन के नाम पर वृद लोगो का शोषण हो रहा है। आज इस बढ़ती हुई महंगाई के दौर मे वृदापेनशन तीन हजार रूपया प्रति माह और मनरेगा मजदूरी दर 500 रूपया तथा काम 200 दिन का होना चाहिए।आगे मुख्तार ने कहा की महंगाई के जरिये मोदी सरकार मोदी सरकार जनता की लुट से प्राप्त पैसों को बड़ी कम्पनियों को दे रही है।गरीबों के बिजली बिल बढाकर लूट जारी है।बिजली 200 युनिट तक फ्री पंजाब और दिल्ली के तरह करने की बात कही।
