संवाददाता: साबिर अली
बेतिया। पिछले दिनों 11 अप्रैल की रात्रि 10 बजे साठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत साठी नमी चौक के पास मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा झपट्टा मारकर मोबाईल सेट ले लेने एवं उक्त मोबाईल के पे फोन से 20,000/- रूपया निकाल लेने के मामलें में विगत 14 अप्रैल को इस सदर्भ में दिए गये आवेदन के आलोक में साठी धाना काण्ड संख्या-75 / 2022. दिनांक 14.04.2022 धारा-366 / 379 / 34 मा००वि० एवं 66 (सी) / 68 (डी) आई०टी० एक्ट दर्ज किया गया था। काण्ड के उदभेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतू अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, बेतिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।उक्त आशय की जानकारी पश्चिम चम्पारण पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ बर्मा ने देते हुए आगे बताया है कि घटना उद्भेदन के लिए गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये दिनांक 14.अप्रैल को ही घटना में संलिप्त अपराधकर्मी संदीप साह, पिता-गामा साह एवं लालू यादव पिता-मोहन यादव दोनो सा०- बसन्तपुर बाना-साठी जिला परिचम चम्पारण, बेतिया को घटना में झपट्टा मारकर लिया गया मोबाईल सेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं 02 अन्य मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। स्वीकारोक्ति बयान के दौरान उक्त अपराधकर्मी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पकड़े गये अपराधकर्मी से जब्त सामग्रियों में, घटना में झपट्टा मारकर लिया गया मोबाईल- 01, 2. अन्य मोबाईल - 02, 3. घटना में प्रयुक्त मोटसाइकिल - 01 शामिल है।पकड़े गये अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास में 1. बलथर थाना काण्ड सं0-15/2021, दिनांक 11.02.2021 धारा-414/34 भा०द०वि० एवं 30 है। वहीं(ए)बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिo 2016 छापामारी दल में
1. कुन्दन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, बेतिया, 2. पु०नि० रामाश्रय यादव, पुलिस निरीक्षक, शिकारपुर अंचल, बेतिया 3. पुण्अ०नि० उदय कुमार थानाध्यक्ष साठी थाना,
4. पु०अ०नि० अरविन्द कुमार सिंह, साठी थाना, 5. पु०अ०नि० रणविजय कुमार सिंह, साठी थाना, 6. स०अ०नि० भूपेश कुमार साठी थाना, 7 स०अ०नि० लाल बहादुर राम साठी थाना 8. थाना सशस्त्र बल साठी थाना बेतिया शामिल हैं।
