संवाददाता: साबिर अली
सावधानी हटी दुर्घटना घटी उक्त बातें रमेश कुमार यादव, अग्निशमन पदाधिकारी अग्निशामक सेवा सप्ताह के दौरान धांगड टोली उत्कर्मित मध्य विद्यालय के बच्चे के साथ प्रभात फेरी का आयोजन अग्निशमन केंद्र बेतिया से आरंभ के दौरान कही। वही इस कार्यक्रम का उदघाटन एस डी एम बेतिया एस डी पी ओ एंव आपदा प्रबंधन पदाधिकारी गुब्बारा छोड़ कर किये। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
