संवाददाता: साबिर अली
बगहा।पश्चिम चम्पारण के बगहा एक प्रखंड के 11 पंचायत में प्रधानमंत्री आवास की जांच बुधवार को प्रखंड कर्मियों ने भ्रमण कर स्थलीय जांच किया। भ्रमण दौरान बडगांव,टेसरिया बथवरिया,भैसही पाडरखाप, चंद्रहा रूपवालिया,इंग्लिशिया, नड्डा,पतिलार आदि पंचायतों में जांच टीम जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का भौतिक सत्यापन करते हुए लाभुकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि जिलाधिकारी पश्चिम चम्पारण के आदेश के आलोक में प्रधानमंत्री आवास के लाभूकों की भौतिक सत्यापन की गई।उन्होंने बताया प्रखंड के बडगांव,टेसरिया बथवरिया,भैसही पाडरखाप, चंद्रहा रूपवालिया,इंग्लिशिया, नड्डा,पतिलार समेत विभिन्न पंचायतों में वर्ष 2016-17 व 2020-21 के लाभार्थियों की जांच के दौरान भौतिक सत्यापन की गई।बीडीओ श्री प्रशांत ने बताया कि जांच के क्रम में किस्तों की राशि,आवास का भौतिक सत्यापन समेत मनरेगा योजना के तहत मिलने वाली मजदूरी की जांच की गई। इस जांचदल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण नंदन सिंह,आवास सहायक गुंजन कुमार,हेमंत कुमार समेत प्रखंड के कई कृषि समन्वयक,आवास सहायक शामिल थें।
