संवाददाता: साबिर अली
बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के हरदी नदवा पंचायत के उप मुखिया अनिल गुप्ता द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका का हत्या करने का मामला उजागर हुआ है।घटना बुधवार की देर शाम पांच बजे की बतायी जा रही है। चौतरवा थाना की पुलिस उप मुखिया को हिरासत में लेकर घटना के सन्दर्भ में जहां पूछताछ कर रही है।वहीं लाश को अंत्यपरीक्षण के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। उप मुखीया अनिल गुप्ता की विगत 5फरवरी को शादी बगहा दो प्रखंड़ के गनौली गांव में भोला साह की बेटी से काफी धूमधाम से हुई थी।उप मुखीया का श्वसुर ने उप मुखीया और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए 8 लोग पर प्राथमिकी दर्ज चौतरवा थाना में करायी है।
