संवाददाता: साबिर अली
पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव के आशदेश के आलोक में बगहा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा गांव से 22 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को बगहा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि शराब धंधेबाज शराब बेच रहें हैं।
मिली सूचना के आलोक में टीम गठित करके उक्त गांव में तत्क्षण छापेमारी की गयी। छापेमारी दौरान दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार धंधेबाज दीपक कुमार दास और राजू मिश्रा की रुप में की गयी है, जो बगहा थाना के खोड़ा परसा गांव निवासी हैं। दोनों धंधेबाजों के विरुद्ध बगहा थाना में कांड अंकित कर दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे बगहा उपकारा भेज दिया गया है।
