संवाददाता: साबिर अली
राष्ट्रीय पथ 727 बगहा - बेतिया मुख्य मार्ग पर बगहा अनुमंडलीय मवेशी अस्पताल के समीप तेजी से जा रही एक तेज रफ्तार की कार से ठोकर लगने के कारण एक 16 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया,
जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उपस्थित चिकित्सक डॉ संजय कुमार गुप्ता ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज बेतिया रेफर कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि जख्मी युवक की पहचान बगहा नगर के मस्तान टोला निवासी ऐनुल्लाह कुरैसी के 16वर्षीय पुत्र इरशाद कुरैशी है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक सड़क पर कर रहा था की एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया जिससे युवक जख्मी हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
