संवाददाता: साबिर अली
भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने पश्चिम चम्पारण दौरे पर आए पथ निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री को पत्र सौपा और सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तथा कार्यवाही करने की मांग किया।
भाकपा माले नेता सह सिकटा विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि सिकटा विधानसभा क्षेत्र में RWD की, बलथर – नरकटियागंज सड़क को पहली बार RCD की सड़क में समाहित कर निर्माण कार्य पिछले बरस से चल रहा है लेकिन मानक के अनुसार कोई कार्य नहीं हो रहा है,जैसे- (1) सड़क में जहां-जहां पीसीसी निर्माण कार्य करना है वहां कार्य नहीं हुआ है, कुछ जगहों पर जहां पुरानी पीसीसी है, उसी से सड़क को मिला दिया गया है।
वही मर्जदवा गांव के पूरब और आमतौर पर बहुत जगहों पर सड़क का कोई फ्लैंक नहीं बना है। बिना फ्लैंक दिए कोई गाड़ी साइड नहीं हो सकती है, जो RCD रोड के मानक के एकदम विपरीत है। फ्लैंक पर मिट्टी वर्क हुआ ही नहीं है। कुछ जगहों पर जैसे- तैसे औपचारिकता पूरी की गई है। जहां – जहां पानी का दबाव और पुल है वहां बोल्डर- पीचिंग नहीं की गई है।
इतना ही नहीं मेटल देने और सड़क के कालीकरण के मोटाई की परत RCD के मानक के अनुरूप नहीं है।
आगे विधायक ने कहा कि सियरही- मथुरा से नरकटियागंज तक सड़क में प्राथमिक कार्य कर छोड़ दिया गया है, सड़क पर यात्रा करना काफी कठिन है और क्षेत्र की जनता में इसको लेकर काफी आक्रोश है! सड़क पोखरिया के पश्चिम बरसात में बाढ़ से हर साल टूट जाती है, वहां पुल की जरूरत है, व्यापक भ्रष्टाचार को देखते हुए जनहित में सिकटा विधायक ने प्रभारी मंत्री से बलथर- नरकटियागंज सड़क निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी लोगों पर कार्रवाई करने के साथ उसमें सुधार कराने और सड़क तथा शीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग किया है।
सिकटा विधायक ने दूसरी तरफ बेतिया – मैनाटांड़ RCD पथ के आगे RWD सड़क है।जिसकी सम्पर्कता इनरवा नकररदेही होते भंगहा के पास इंडो- नेपाल बॉर्डर रोड से है। उस सड़क को RCD की सड़क में समाहित करना जरूरी है ।
इसके साथ ही मथुरा से पिताजी, बरवा परसौनी चौक से होते हुए गम्हरिया के पास इंडो – नेपाल बॉर्डर से जुड़ने वाली RWD सड़क को RCD की सड़क बनाने की जरूरत है, तथा RWD की दो सड़कों मथुरा पिडारी, गम्हरिया और मैनाटांड़- इनरवा को RCD की सड़कों में समाहित कर जितना जल्दी हो सके निर्माण कार्य कराने की मांग किया
