संवाददाता: साबिर अल्ली
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की प॰ चम्पारण जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय बेतिया में का॰ म॰ सैदुल्लाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य पर्यवेक्षक का॰ गणेश शंकर सिंह की मौजूदगी में अहम फैसले लेते हुए बेतिया नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में का॰ उमेश यादव को उतारने का फैसला लिया गया । पार्टी नगर निगम के वार्डों में भी अपना प्रत्याशी देगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य पर्यवेक्षक का॰ गणेश शंकर सिंह ने कहा कि आज देश जात पात , साम्प्रदायिकता की आग में जल रहा है, वहीं महंगाई, बेरोजगारी, महिला तथा दलित उत्पीडन, भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है। वैश्वीकरण की नीतियों के बाद धड़ल्ले से जिस तरह निजीकरण की नीतियां थोपी जा रही है । इसके खिलाफ हमें एकजुट होकर आंदोलन खड़े करने की जरूरत है। उसी परिपेक्ष्य में वाम जनवादी ताकतों का समागम 05 जून को पटना के बापू सभागार भवन में होने जा रहा है। जिसमें यहां से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे ।
प॰ चम्पारण के प्रभारी जिला मंत्री का॰ प्रभुनाथ गुप्ता ने कहा कि किसान सभा का जिला सम्मेलन बैरिया, खेतिहर मजदूर यूनियन का सम्मेलन चनपटिया तथा डी वाई एफ आई का जिला सम्मेलन बेतिया में होगा। का॰ गुप्ता ने कहा कि 14 जून का॰ अजित सरकार के शहादत दिवस पर चनपटिया के गोपालपुर में बकुलहर मठ के पर्चे की जमीन को लेकर परचाधारियों की विशाल आमसभा होगी ।
बैठक में का॰ रामा यादव,म॰ हनीफ, हरेंद्र प्रसाद, शिवशंकर पाण्डेय, शंकर कुमार राव, नीरज बरनवाल, विनोद कुमार नरूला, उमेश यादव, प्रकाश कुमार वर्मा, शम्भु आलोक,अजय यादव,म॰ वहीद आदि उपस्थित थे।#
