संवाददाता: साबिर अल्ली
सोनो शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस ने सोनो उत्पाद वैरियर के पास से 3 लीटर देसी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया साथ ही मौके पर एक बाइक को भी जप्त किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवक को कागजी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया, शराब के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान सोनो थाने क्षेत्र के जुगाड़ी गांव के राजू कुमार व खैरा थाना क्षेत्र के मझगांव गांव के सिंटू मांझी के रूप में पहचान की गई ।
बताया जाता है कि राजू कुमार किसी रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह था जिसको लेकर दोनों युवक 3 लीटर देसी शराब लेकर बाइक से जा रहा था ।
वही उत्पाद विभाग की टीम को इस बात की भनक लग गई और वह वाहन जांच अभियान चलाने लगा इस दौरान डिक्की में रखा 3 लीटर देसी शराब बरामद किया।
उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि शराबबंदी को लेकर चलाए जा रहे छापेमारी के दौरान दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
