संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर रविवार की सुबह थाना की पुलिस रूटीन जांच के क्रम में त्रिवेणी नहर जुड़ा चौक पर 56 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
वही पुलिस ने कारोबारियो की दो बाइक को जब्त कर लिया है। भैरोगंज थानाध्यक्ष राम उदय ने बताया कि भैरोगंज रामनगर मुख्य नहर चौक पर बाइक से दो सवार ब्यक्ति देख पुलिस ने रोक कर जांच किया गया।
जिसमें बाइक के ऊपर एक बोरा में रखा 56 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। वही तस्कर की पहचान जुड़ा निवासी मुकेश साह व वशिष्ठ साहनी के रूप में की गयी है।
गिरफ्तार दोनों कारोबारियो के विरुद्ध बिहार मध निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया।
